वास्तु में शुभ और अशुभ पेड़ पौधे
वास्तु घर में सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने का और नकारात्मक उर्जा को दूर करने का पौराणिक ज्ञान और विज्ञान है | इसके नियमो का पालन करने से घर के सभी सदस्य उर्जावान , स्वास्थ्य रूप से सम्पन्न और सुख सुविधाओ को पाने वाले है | वास्तु में दिशाओ का महत्व है और साथ में कुछ नियम है की किस दिशा में क्या होना चाहिए | इस भाग में पेड़ पौधे भी अपना महत्व रखते है | हरियाली से आती है खुशहाली | आपको ध्यान रखना चाहिए की घर में कौनसे पौधे लगाये और कौनसे नही | आइये जाने वास्तु के अनुसार कौनसे पौधे शुभ और कौनसे अशुभ माने गये है |
वास्तु में शुभ और अशुभ पेड़ पौधे
1. तुलसी: तुलसी के पौधे को हर हिन्दू परिवार में देखा जा सकता है | यह साक्षात् लक्ष्मी का ही रूप है | इसकी सुबह और शाम पूजा भी की जानी चाहिए | घर में आने वाले संकेत के बारे में तुलसी का पौधा बताता है | हर संध्या को घी का दीपक जलाकर तुलसी जी की आरती की जानी चाहिए | तुलसी के पौधे में अद्भुत औषधीय गुण भी होते है | यह वास्तु दोषों से भी घर की रक्षा करती है |
2. नारियल: नारियल के पेड़ को भी शुभ माना गया है। कहते हैं जिस घर में नारियल के पेड़ होते हैं, उनके मान-सम्मान में खूब वृद्धि होती है।
3. आंवला: यह पेड़ बहुत ही गुणकारी और औषधीय गुण से भरपूर माना गया है | हिन्दू धर्म में आंवला नवमी के दिन इसकी पूजा और परिक्रमा की जाती है | यह सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर सकता है । इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
4. केला: केले का पौधा हिन्दू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना गया है। गुरुवार को सत्यनारायण भगवान की पूजा में इस पेड़ की भी पूजा की जाती है और अक्सर पूजा अर्चना के समय केले के पत्ते का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए घर में केले का पेड़ ईशान कोण में हो तो बेहतर है।
5. नीम: यह पेड़ स्वास्थ्य और वास्तु के हिसाब से घर में लगाना अच्छा माना जाता है | इसकी कच्ची पत्तियाँ खून की सफाई करती है और इसकी टहनी से दातुन किया जाता है |
6. अनार का पेड़ : वास्तु के अनुसार, यह ग्रह दोष को दूर करने और घर को समृद्धि देने वाला पेड़ है | यह पेड़ अशुभ ग्रहों के दोषों से बचाव करने वाला बताया गया है |
7. अशोक : अशोक का वृक्ष घर में उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।जिससे गृह में सकारात्मक ऊर्जा का संचारण बना रहता है। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख, शन्ति एवं समृद्धि बनी रहती है एंव अकाल मृत्यु नहीं होती है। परिवार की महिलाओं को शारीरिक व मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यदि महिलायें अशोक के वृक्ष पर प्रतिदिन जल अर्पित करती रहे तो उनकी इच्छायें एवं वैवाहिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहता है।
8. बांस: इस पौधे को भी वास्तु और चीनी वास्तुशास्त्र फेंग शुई में शुभ बताया गया है | यह घर से नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है । बांस के पेड़ के बारे में कहा जाता है कि यह हर वातारण में तमाम मुश्किलों के बाद भी तेजी से बढ़ता है। इसको लगाने से घर के सदस्यों की उम्र भी बढती है |
9.बेलपत्र : भगवान शिव को बेल पत्र का पौधा बेहद पसंद है, सावन मास में इसके बिना शिव की पूजा अधूरी मानी जाती है । यह पेड़ घर में सम्पन्नता और लक्ष्मी का वास करता है |
अशुभ पेड़ पौधे
घर के अन्दर और पास में कभी भी कांटेदार पेड़ पौधे नही रखने चाहिए | ऐसे पौधे भी नही लगाये जिसमे से दूध निकलता हो | कुछ पेड़ पौधो पर भूत प्रेतों का वास बताया गया है , उन्हें भी घर पर कभी नही लगाना चाहिए |
पीपल का धर्म में अत्यंत महत्व है पर इसे घर पर कभी नही लगाना चाहिए |
आम का पेड़ , बबुल , अरण्डी , बोनसाई भी घर में नही लगाये | यह घर में कलेश और दुःख लाने वाले वृक्ष है |
Other Similar Posts
वास्तु में घर के आगे क्या नही होना चाहिए , होती है अशुभ
क्यों बढ़ती है घर में नेगेटिव एनर्जी ( नकारात्मक उर्जा )
वास्तु शास्त्र के 21 टिप्स करेंगे वास्तु दोषों को दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार ये 8 आदतें होती है बुरी , लाती है दुर्भाग्य और गरीबी