क्यों बढ़ती है घर में नेगेटिव एनर्जी ( नकारात्मक उर्जा )
हम सभी चाहते है की हमारे घर में देवी देवताओ का और सकारात्मक उर्जा का वास हो | ऐसा होने से घर का वातावरण स्वर्ग सा हो जाता है | परिवार के सभी सदस्य एक दुसरे का सम्मान , प्रेम भाव रखते है | घर में सुख समृधि में बढ़ोतरी होती है | पर कुछ बाते और आदते हमारी ऐसी होती है को घर में नकारात्मक शक्तियों (नेगेटिव एनर्जी ) को बढ़ाने में सहायक होती है | यदि निचे बताई जाने वाली वो आदते आपके घर में भी है तो आज ही उन बुरी आदतों को छोड़ दे |
पढ़े : कैसे हटाये घर से नकारात्मक शक्तियाँ
पढ़े : वास्तु शास्त्र के 21 टिप्स करेंगे वास्तु दोषों को दूर
कैसे बढ़ती है घर में नेगेटिव एनर्जी
लंबे नाख़ून
ऐसा माना जाता है की हमारे नाखुनो से शरीर की उर्जा निकलती है | यदि हमारे हाथ पैरो के नाख़ून बड़े और गंदे होंगे तो यह उर्जा नेगेटिव बनकर निकलेगी | इसी कारण घर के सदस्यों को नाख़ून बड़े नही रखने चाहिए |
मिठाई लेकर घूमना :
रात में मिठाई लेकर छत पर नही जाना चाहिए ना ही उसे खुले में खाना चाहिए |
रात में गिला आटा रखना :
कभी कभी रात को गिला आटा बच जाता है और हम उसे फ्रीज में यह सोच कर रख देते है की अगली सुबह उसकी रोटियाँ बना लेंगे | पर कभी भी रात के आटे को नही रखना चाहिए | यह रात्रि में आत्माओ और नकारात्मक उर्जा को घर में खिचता है |
कबाड़ एकत्रित करके रखना
फालतू सामान जो काम नही आ रहे है उन्हें कबाड़ कहते है | हम उन्हें घर के किसी कोने में या छत पर रख देते है | ऐसे सामान को किसी रद्दी वाले को बेच दे | इन्हे घर में रखने से नेगेटिव एनर्जी बढती है और घर को अशांत करती है |
आवाज करने वाले गेट और खिडकियों का होना
वास्तु शास्त्र के हिसाब से आवाज करने वाले गेट और खिड़कियाँ घर में नही होनी चाहिए | इन्हे बदल देना चाहिए |
रात को इत्र लगाकर रखना
रात में इत्र परफ्यूम लगाकर सोना भी नेगेटिव शक्तियों को आकर्षित करता है |
गंदे कपडे पहनना :
गन्दगी में नकारात्मक शक्तियां पनपती है | कभी गंदे कपडे और गंदे ना रहे | सफाई का विशेष ध्यान रखे |
मकड़ी के जाले होना
समय समय पर घर के सभी जगह अच्छे से सफाई करे | घर में मकड़ी के जाले नही लगने दे |
झूठे बर्तन रखना
रात में झूठे बर्तन नही रहने चाहिए | यह नेगेटिव एनर्जी को खीचने वाला साबित होता है |
बाल खुले रखकर घूमना
महिलाओ को बाल खुले नही रखने चाहिए विशेष कर रात्रि में |
पर्स और तिजोरी टूटी ना हो
पैसे और कीमती सामान रखने वाली तिजोरी और पर्स भी अच्छी हालत में रहने चाहिए | यदि ये टूट या फट गये है तो इन्हे बदल ले |
खंडित मूर्ति
यदि कोई देवी देवता की मूर्ति टूट गयी है तो उसे खंडित मूर्ति को पीपल के पेड़ के निचे रखकर आये | घर में कभी भी खंडित मूर्ति या फोटो ना रखे | हा पर शिवलिंग खंडित हो तो आप उसकी पूजा कर सकते है |
कुछ विशेष तस्वीरे
कुछ विशेष तस्वीरे भी हमें घर में नही रखनी चाहिए | जैसे ताजमहल , शिव के नटराज रूप की प्रतिमा या तस्वीर | हिंसा दिखाने वाली तस्वीर या रोने वाली फोटो आदि | यह नेगेटीविटी लाती है |
Other Similar Posts
बांस के पौधे को लगाने से लाभ और कैसे करे देखभाल
क्रिस्टल का कछुआ करता है आर्थिक तंगी को दूर
वास्तु में घर के आगे क्या नही होना चाहिए , होती है अशुभ
राशि के अनुसार किस मंत्र का उच्चारण करना चाहिए
शनि की साढ़े साती या ढैय्या के उपाय
नवग्रह शांति के वे मंत्र और जप विधि जो दूर करेंगे दोष