शुक्रवार के इन उपायों से मातारानी हर मनोकामना पूर्ण करती है
धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि कल्याण और मंगल करने वाली ममतामई माँ का दिन शुक्रवार है | इस दिन मातारानी की विशेष पूजा अर्चना और दिन व्यतीत करने से मातारानी अपनी करुणामई कृपा अपने भक्तो पर रखती है | माँ के आशीष से दुःख के बंधन खुलते है और सुखो की प्राप्ति होती है | शुक्रवार विशेष कर माँ संतोषी और लक्ष्मी जी का दिन बताया गया है | दोनों की कृपा से आर्थिक संकट दूर होकर संतोष और सब्र की प्राप्ति होती है | आज हम इस लेख में शुक्रवार को किये जाने वाले कुछ चमत्कारी उपायों के बारे में बताने जा रहे है |

दक्षिणावर्ती शंख से विष्णु का अभिषेक

शास्त्रों में बताया गया है कि जो व्यक्ति शुक्रवार को भगवान विष्णु का अभिषेक और पूजा दक्षिणावर्ती शंख से करता है , उस पर माँ लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती है और उसके आर्थिक संकट दूर करती है |
पीली कौड़ी का उपाय
शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी रखे | फिर इसमे एक चांदी का सिक्का और थोड़ी सी केसर डाल कर इस कपडे को बांध दे | माँ लक्ष्मी को याद करके इसे अपने तिजोरी में रख दे | भविष्य में आपको आर्थिक उन्नति के मार्ग खुले हुए नजर आने लगेंगे |
गौ माँ के शुद्ध घी का दीपक

वास्तु शास्त्र में आठ दिशाओ में से एक दिशा ईशान देवी देवताओ की दिशा बताई गयी है | घर के इस कोने से की गयी पूजा सीधे देवी देवताओ तक पहुंचती है | अत: शुक्रवार के दिन इस दिशा में गाय के घी का दीपक प्रज्ज्वलित करने से माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती है |
कुँवारी कन्याओ को भोजन
कुंवारी कन्याओ को देवी का रूप माना जाता है | शुक्रवार के दिन 3 कुंवारी कन्याओ को केसर मिश्र खीर खिलाये और दक्षिणा देकर उनका आशीष ले | ऐसा करने से देवी माँ प्रसन्न होती है | अच्छे स्वास्थ्य , संतोष और धन की प्राप्ति होती है |
Article Topic : – Shukrvaar Ko Diye Jane Wale Upay Jisse Maa Hoti Hai Prasnn
Other Similar Posts
शनिवार के उपाय और टोटके जो दुर्भाग्य को करेंगे दूर
रविवार के दिन किये जाने वाले टोटके और उपाय
मंगलवार के उपाय और टोटके जिनसे हनुमान जी करेंगे बेड़ापार
गुरूवार के 6 कारगर उपाय करके प्रसन्न करे विष्णु को
सोमवार शिव पूजा में ध्यान रखे ये बाते , शिव की कृपा होगी प्राप्त