उपहार में शुभ चीजे और गिफ्ट आइटम
उपहार में शुभ चीजे और गिफ्ट आइटम
Good fortune Gifts for Good Luck किसी को उपहार देना या किसी से उपहार पाना बहुत ही आम बात है। उपहार खास अवसर पर दिए जाते है तो प्राप्त करने वाले को खुशी देते है | हमें यहा यह ध्यान देना की गिफ्ट आइटम देते समय यह उपहार कैसे दोनों के लिए शुभ रहे | इसके लिए गिफ्ट आइटम चुनते समय ध्यान रखे कुछ खास बातो का | आइये जाने वे सभी शुभ चीजे जो हम उपहार में दे सकते है |
पढ़े : वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं करनी चाहिए ये 5 चीजें गिफ्ट
पियोनिया के फूल (Peony Flowers )
पियोनिया के फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल सौंदर्य, प्रेम एवं रोमांस के प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें उपहार में देने या पाने से धन-लाभ और समृधि की प्राप्ति होती है |
सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर (Seven Horses)
सात सफ़ेद घोड़ों की जोड़ी चीनी वास्तु फेंग शुई में शुभ मानी जाती है। सात सफ़ेद घोड़ों का शो-पीस या तस्वीर गिफ्ट में देने या पाने से आय के साधन बढ़ने लगते है। यह तरक्की , उन्नति और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है |
परिधान कपडे (Cloths)
लोगों को उपहार में कपड़ें देना या पाना भी अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से उपहार देने वाले और पाने वाले दोनों का दुर्भाग्य दूर और भाग्योदय के संकेत प्राप्त होने लगते है |
चांदी की वस्तु (Silver Item)
शास्त्रों में चांदी देना या पाना भी मंगलमयी माना गया है जबकि सोना देना निषेध कहा गया है। चांदी का सिक्का या वस्तु देने या पाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
हाथी का प्रतीक (Elephant Symbol )
किसी भी शुभ प्रसंग में हाथी या हाथी का जोड़ा देना या पाना बहुत ही शुभ होता है। हाथी चांदी-सोने, पीतल या लकड़ी का भी दिया जा सकता है।
Other Similar Posts
वास्तु शास्त्र के हिसाब से शुभ वास्तु चिन्ह और प्रतीक
वास्तु में दिशाओं का महत्व और उनसे जुड़े उपाय
क्रिस्टल का कछुआ दूर करता है आर्थिक तंगी को
बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स जो अच्छा कर दे दाम्पत्य जीवन
वास्तु के अनुसार घर के किस भाग का कैसा हो रंग