नवग्रह कौनसे है और उनके नाम और महिमा क्या है
ज्योतिष शास्त्र में नवग्रह और राशियाँ मुख्य आधार है | यह सभी ग्रह भगवान शिव के रूद्र रूप से जन्मे है और हर व्यक्ति के अच्छे बुरे दिन का कारण बनते है |जीवन अच्छे से चलते चलते सब कुछ उल्टा होने लगता है तो हो सकता है की कोई ग्रह आपको दोष दे रहा है |
कौन कौन से होते है नवग्रह – जाने नाम :
- सूर्य : भगवान सूर्य जिनके चारो ओर सभी ग्रह चक्कर लगाते है | यह सत्व गुण वाले पर पांच मुख्य देवताओ में आते है |
- चन्द्रमा : इनका दूसरा नाम सोम है और सोमवार इनका वार है | चन्द्र देवता भगवान शिव के सिर पर विराजमान है |सत्व गुण वाले है |
- मंगल : यह लाल रंग के युद्ध के देवता कहलाते है | पृथ्वी देवी की संतान के रूप में पूजे जाते है और वृश्चिक और मेष राशि के स्वामी कहलाते है | मंगल दोष को दूर करने के उपाय पढ़े
- बुध : यह चन्द्र देव और तारा का पुत्र है | यह रजगुण वाले है और व्यापार के देवता कहे जाते है | इनका दिन बुधवार है |
- बृहस्पति यह ग्रह देवताओ के गुरु बृहस्पति का प्रतिनिदित्व करता है |
- शुक्र :इस ग्रह का स्वामी असुरो के गुरु शुक्राचार्य है |
- शनि : तमस प्रकृति का है और शनिवार इसका वार है | शनि देव भगवान सूर्य का पुत्र है और बहुत धीरे चलना वाला ग्रह है | इसके चारो ओर एक रिंग लगी हुई है |
- राहू : उत्तर चंद्र आसंधि के देवता हैं | यह सूर्य ग्रहण और चन्द्र ग्रहण का कारण बनते है | यह कटे हुए सिर के अमर दैत्य है | यह दुसरो ग्रहों के साथ मिलकर बुरे परिणाम भाग्य में लाते है
- केतु : यह भी राहू की तरह असुर कुल के ग्रह है | इन्हे दक्षिण चंद्र आसंधि का देवता कहा जाता है | यह भी ग्रहण का कारण बनते है |
सभी नवग्रहों के अलग अलग बीज मंत्र और जाप विधि है जिनके विधिपूर्वक किसी पंडित से पूछकर आप उस ग्रह को शांत कर सकते है |
Other Similar Articles
हिन्दू देवी देवताओ की पौराणिक कहानियाँ
नवग्रह दोषों को कम करेंगे इन नौ पेड़ पौधो की पूजा
देवी देवताओ के चमत्कारी मंदिर
सभी ग्रह दोष को दूर करता है यह मंदिर
पितृ दोष निवारण यन्त्र और मंत्र
Good answer