ज्योतिष शास्त्र के अनुसार छींक आना होता है शुभ और अशुभ, जानिए
छींक कब होती है शुभ और अशुभ
Interesting Beliefs and Superstitions About Sneezing
हमारे मन में छींक (Sneezing) को को लेकर बहुत सारी धारणाएं बनी हुई है जो हमने अपने बड़ो से सुन रखी है | हमारे समाज में छींक को लेकर शुभता और अशुभता दोनों तरह की बाते बताई गयी है | हालाकि यह है शारीरिक क्रिया है पर इसमे कुछ शकुन और अपशकुन को जोड़ा जाता है | आइये जानते है ज्योतिष विज्ञान के अनुसार छींक से जुड़े शुभ अशुभ के बारे में …..
जाने :- काले धागे के चमत्कारिक टोटके और उपाय
आइए जानते हैं छींक के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में
नए वस्त्रो की खरीद से पहले
यदि आप नए वस्त्र खरीदने जा रहे है और उससे पहले यदि छींक आ जाये तो यह शुभ माना जाता है | नए वस्त्र धारण करते समय छींक आये तो यह संकेत देती है कि जल्दी ही और भी अधिक नए वस्त्र आपको प्राप्त होने वाले है |
भोजन के समय
भोजन करने से पहले यदि छींक आये तो यह अशुभ माना जाता है पर यदि भोजन करने के बाद छींक आये तो शुभता का प्रतीक है |
बीमारी के समय छींक
बीमारी के समय दवाई लेते वक्त यदि व्यक्ति छींक दे , तो यह संकेत है कि बीमारी जल्दी ही ठीक होने वाली है |
सोने के समय
यदि सोने से पहले या उठने के बाद छींक आये तो यह शुभ मानी जाती है |
धार्मिक या पूजा स्थल पर
किसी मंदिर या पूजा पाठ में छींक का आना शुभ नही माना जाता है |
नए व्यापार की को शुरू करने के समय
यदि आप नया कारोबार या व्यवसाय शुरू करने जा रहे है और उस समय छींक आ जाये तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है |
खरीददारी के समय
नयी चीजो को खरीदते समय छींक आना सौभाग्य की प्राप्ति कराने वाला माना जाता है |
2 छींक है हर काम में शुभ
यदि कभी भी 2 छींक एक साथ आये तो यह बहुत ही मंगलकारी मानी जाती है | यह ईशारा करती है कि आपका कार्य जरुर सार्थक होगा |
विशेष नोट : उपरोक्त बाते छींक से जुडी हुई , सिर्फ natural छींक से सम्बंधित है | यदि जुकाम , या वातावरण के कारण छींक आ रही है तो यह बाते मान्य नही होती है |
Other Similar Posts
शुभ और अशुभ संकेत शकुन अपशकुन की घटनाये जाने
शकुन शास्त्र से जाने भाग्य उदय के संकेत
वास्तु शास्त्र के अनुसार कौनसे तस्वीरे होती है शुभ