पिता पर शायरी और दोहे | Pita Par Shayari
Father’s Day Shayari | Pita Par Shayari
हर बच्चे के लिए उनका पिता ईश्वर के तुल्य है | खुद की खुशियों को दांव पर लगाकर जो अपने बच्चो के सपने पुरे करे वो पिता है | बच्चो की अच्छी परवरिश के लिए सुबह से शाम जो मेहनत करता है वो पिता है | आइये जाने पिता को समर्प्रित कुछ ऐसी दिल को छूने वाली शायरी और कविताये | Father’s Day पर इसे अपने पिता को जरुर भेजे |
दुनिया की भीड़ में सबसे करीब जो है,
मेरे पापा मेरे खुदा मेरी तकदीर वो है।
*~*~*~*~*~**~*~*~*~*~**~*~*~*~*~*
हारकर भी पिता बार बार जीवन में मुस्कुराया है ,
किस मिटटी के बने होते है पापा ,यह समझ नही आया है।
*~*~*~*~*~**~*~*~*~*~**~*~*~*~*~*
बेमतलब सी इस दुनिया में वो ही हमारी शान है,
किसी शख्स के वजूद की ‘पिता’ ही पहली पहचान है।
*~*~*~*~*~**~*~*~*~*~**~*~*~*~*~*
चट्टानों सी हिम्मत दिल में तूफान लिए चलता है ,
पूरा करने के लिए बच्चो के अरमान लिए चलता है |
*~*~*~*~*~**~*~*~*~*~**~*~*~*~*~*
मुझे रख दिया छाँव में खुद जलते रहे धूप में,
मैंने देखा है ऐसा एक फरिश्ता अपने पिता के रूप में |
*~*~*~*~*~**~*~*~*~*~**~*~*~*~*~*
धरती सा धीरज दिया और आसमान सी उंचाई है
जिन्दगी को तरस के ईश्वर ने ये तस्वीर बनाई है
हर दुख वो बच्चों का खुद पे वो सह लेतें है
उस ईश्वर के साक्षात् रूप को हम पिता कहते है।
पढ़े :माता पिता पर शायरी – दोहे , छन्द और कविता
*~*~*~*~*~**~*~*~*~*~**~*~*~*~*~*
पिता पर दिल को छूने वाली कविता
मेरा साहस मेरी इज्जत मेरा सम्मान है पिता।
मेरी ताकत मेरी पूँजी मेरी पहचान है पिता।
घर की इक-इक ईट में शामिल उनका खून पसीना।
सारे घर की रौनक उनसे सारे घर की शान पिता।
मेरी शोहरत मेरा रूतबा मेरा है मान पिता।
मुझको हिम्मत देने वाले मेरा हैं अभिमान पिता।
सारे रिश्ते उनके दम से सारे नाते उनसे हैं।
सारे घर के दिल की धड़कन सारे घर की जान पित।
शायद रब ने देकर भेजा फल ये अच्छे कर्मों का।
उसकी रहमत उसकी नेमत उसका है वरदान पिता।
Other Similar Posts
देश भक्ति शायरी और शुभकामना संदेश
रक्षा बंधन पर भाई बहिन शुभकामना सन्देश , शायरी और मेसेज
शिष्य के लिए गुरु की महिमा क्या है
नवरात्रि पर माँ दुर्गा के लिए शायरी , स्टेटस , शुभकामना सन्देश