इंदौर में स्थित जुनि शनि मंदिर

शनि देव मंदिर जिनका नाम सुनते ही एक काले रंग की प्रतिमा जो तेल से नहाई हुई है , की छवि दिखाई पड़ती है | पर भारत में एक शनि देव मंदिर ऐसा भी है जहा इनका सोलह श्रृंगार के साथ साथ दूध दही से अभिषेक किया जाता है | सबसे चमत्कारी शनि मंदिर शिंगणापुर का बताया गया है
यह मंदिर स्वयम्भू बताया जाता है अर्थात इसका निर्माण किसी व्यक्ति ने नही बल्कि यह प्रकट हुआ है | मंदिर के अन्दर समय बिताने पर चमत्कारिक शक्तियों का आभास होता है |
कहाँ है यह शनि देव मंदिर :
मध्य प्रदेश के इंदौर में है जुनि शनिदेव मंदिर | शनि देवी की प्रतिमा का सिंदूर का चोला चढ़ाया जाता है | फिर चांदी के वर्क से इन्हे सजाया जाता है | मदिर में दर्शन के लिए भक्तो का ताँता लगा रहता है |
मंदिर के पीछे रोचक कथा :
बताया जाता है की मंदिर के स्थान वाली जगह पर एक अँधा धोबी रोज कपडे धोया करता था |
एक रात्रि उस धोबी को सपने में शनिदेव जी ने दर्शन दिए और बताया की तुम जिस जगह कपडे धोते हो वहा मेरा वास है | धोबी ने शनिदेव से कहा की वो अँधा है वो कैसे आपको देख पायेगा | अगली सुबह धोबी की आँखे आ चुकी थी | उसने सपने वाली बात के अनुसार कपडे धोने वाली जगह पर गया और खुदाई शुरू की | तब उस खुदाई में एक अत्यंत मनोहरम शनि देव की मूर्ति मिली | उसने वही मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई पर फिर एक चमत्कार घटित हुआ और मूर्ति उसी मंदिर में अन्य स्थान पर स्थापित हो गयी |
धीरे धीरे शनि देव के इस मंदिर की कीर्ति आस पास में फैलनी लगी और भक्तो की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ने लगी
यह भी जरुर पढ़े :
कैसे आये शनिदेव शिंगणापुर में अवतरित होने
भगवान शिव की शिवरात्रि पर कैसे करे पूजा
पार्वती ने किया शनि को अपंग
नरक के दर्शन कराता है यह मंदिर
क्यों गणेश जी को तुलसी नही चढ़ानी चाहिए